पुनासा: मांधाता पुलिस ने तेज आवाज करने वाली बुलेट के साइलेंसर उतरवाए, वाहन चालकों में हड़कंप
Punasa, Khandwa | Nov 10, 2026 ओंकारेश्वर। शहर में तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ मांधाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेज आवाज वाले साइलेंसर उतरवाए। पुलिस ने वाहन चालकों को मौके पर ही अपनी गाड़ियों के साइलेंसर स्वयं उतरवाने के निर्देश दिए। दरअसल, शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज के कारण आमजन काफी परेशान थे।