बटियागढ़: बटियागढ़ थाना पुलिस ने घर से गायब हुई नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत एक गांव से गायब हुई नाबालिक लड़की को पुलिस ने दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है, पीड़िता को बहलाफुसलाकर ले जाने वाले आरोपी करन प्रजापति को बटियागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है।