बटियागढ़ ब्लॉक के सरिया टिकरी गांव में भगवान नर्वदेश्वर महादेव जी की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के क्रम में आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया ,बस्ती के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई,जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही,सिर पर कलश रखकर मातृशक्ति भी कलश यात्रा में मौजूद रही,सभी ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकली