विजयराघवगढ़: 80 फीट सीमा वाला बरही-पथरौंधा मार्ग राजस्व अभिलेखों से गायब, प्रशासन की भूमिका संदिग्ध
विजयराघवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्र को बांधवगढ़, सर्सी आयरलैंड, शाहडोल, ब्यौहारी व सीधी जैसे महत्वपूर्ण नगरों से जोड़ने वाला प्रमुख राजमार्ग अचानक राजस्व नक्शों से गायब हो जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह वही सड़क है जो वर्षों से उपयोग में है और 80 फीट चौड़ी सरकारी सीमा के रूप में चिन्हित भी रही है, लेकिन अब राजस्व अभिलेखों में इसका उल्लेख तक नही