गुन्नौर: गांव जहांनपुर निवासी महिला ने मामूली विवाद के चलते गांव के ही 2 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहांनपुर निवासी भगवान देवी पत्नी उल्फत सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद के चलते गांव के ही दो लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है। जिसमें महिला घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।