आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में वित्त विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDOs) ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सरकारी कार्यालयों में वस्तुओं व सेवाओं की पारदर्शी, सुगम और नियमसंगत खरीद हेतु जेम पोर्टल की ऑनलाइन प्रक्रियाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। डीएम ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। मौके पर डीडीसी और वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Gopalganj, Bihar | Aug 19, 2026