जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम श्री समीर सौरभ के मुख्य निर्देश:
🌾 शत-प्रतिशत फसल आच्छादन: खरीफ 2026 के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया।
📊 डिजिटल क्रॉप सर्वे: जिले के 8.55 लाख प्लॉटों में से अब तक 11,116 का सर्वे पूरा। शेष कार्य में तेजी लाकर इसे 30 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि तक पूर्ण करने का आदेश।
🌱 पर्याप्त खाद व कालाबाजारी पर रोक: जिले में यूरिया, DAP, NPK और MOP पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध। उर्वरक निरीक्षकों को स्टॉक सत्यापन व वितरण की निगरानी के सख्त निर्देश ताकि किसानों को कोई समस्या न हो।
🤝 विभागीय समन्वय: कृषि, सिंचाई, विद्युत, पशुपालन व मत्स्य विभाग को आपसी समन्वय से किसानों तक सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को कहा गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar