कुलपहाड़: लगातार बारिश से दो मकान जर्जर, बेलाताल में पीड़ितों ने ग्राम प्रधान पर लगाए अनदेखी और भेदभाव के आरोप #jansamasya
कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर कस्बे के गैगवापुरा मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश ने दो परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जलभराव के चलते राम प्रसाद कुशवाहा और शंकर के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। शंकर का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दोनों परिवारों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि मोहल्ले की नाली साफ नहीं।