सारठ: जमुनियाटांड़ में झमाझम बारिश से पटल टुड्डू का घर ढहा, लोगों ने मवेशियों को बचाया, बड़ी अनहोनी टली
Sarath, Deoghar | Sep 26, 2026 सारठ थाना के जमुनियाटांड़ निवासी पटल टुड्डू का घर लगातार हो रही झमाझम बारिश से ढह गया और बड़ी अनहोनी टल गई। शनिवार शाम 5 बजे भुक्तभोगी पति-पत्नी ने बताया कि वे लोग घर में सोये थे, तभी अहले सुबह तेज आवाज से नींद टूट गई। बाहर निकलकर देखा तो आधा घर जिसमें मवेशी बंधा था, दिवाल व खपरैल का छत गिर गया था, 2 बैल व 4 बकरी दब गई थी। लोगों की मदद से मवेशियों को बचाया।