डीसीपी अदिति सिंह ने किया चंडीमंदिर थाना का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पंचकूला की डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने 25 सितंबर को चंडीमंदिर थाना का अनौपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड व रजिस्टर, लंबित शिकायतों, सरकारी हथियारों, हवालात और मालखाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसीपी ने शिकायतकर्ताओं के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा तथा थाना परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा लंबे समय से खड़े लावारिस और जब्त वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia