कालका में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा शिविर, मेयर शाम लाल बंसल ने नागरिकों से किया संवाद
कालका के बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान कालका के एसडीएम एवं HCS अधिकारी संयम गर्ग भी उपस्थित रहे।
शिविर में नागरिकों को सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
#panchkula #panchkulanews #shamlalbansal #kalka #panchkulasocialmedia