पंचकूला में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 3 डीपीसी जेसीबी से ध्वस्त
बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीटीपी
सीएलयू/लाइसेंस के बिना निर्माण न करें: जिला नगर योजनाकार
पंचकूला 25 सितंबर : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में गांव बरवाला में व्यावसायिक काॅलोनी में कार्यवाही की गई और 3 डीपीसी को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में श्रीमती बबीता गुप्ता, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला, एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।