कोरांव: तहसीलदार ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय नगई का औचक निरीक्षण किया, जिम्मेदारों को खामियों पर लगाई फटकार
विकासखंड कोरांव के नगई का पूरा में संचालित समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का मंगलवार को तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। निरीक्षण के दौरान रसोई घर की नालियां बंद पाई गईं और खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली।