इटावा: भाजयुमो ने सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में निकाली बाइक रैली, सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने दिखाई झंडी
Etawah, Etawah | Apr 5, 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में 8 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 3 बजे शास्त्री चौराहे से बाइक रैली निकाली गई। मुख्य स्थिति के रूप में सदर विधायक सरिता भदोरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता मौजूद रहे जिनका फूलमालाओं से स्वागत हुआ जिन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।