इटावा: इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने सरकार पर साधा निशाना, 12 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम की दी जानकारी
Etawah, Etawah | Apr 5, 2025 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे प्रेस वार्ता कर इटावा लोकसभा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को महेवा ब्लॉक में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश उपस्थित रहेंगे।