इटावा: हनुमंतपुरा चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अत्यधिक नींद की गोलियां खाई, भर्ती
Etawah, Etawah | Apr 5, 2025 सहसो थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा निवासी 22 वर्षीय विशेष पुत्र दीपक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार को सुबह घर से हनुमंतपुरा चौराहे पर दुकान पर काम करने गया था, जहां उसने प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर 2 बजे अधिक संख्या में नींद की गोलियां खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।