*वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं वनमण्डलाधिकारी डिंडौरी श्री अशोक कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में वनमण्डल डिंडौरी (सामान्य) अंतर्गत 86 वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक आयोजित इन शिविरों में वनग्रामों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
शिविरों के माध्यम से वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वितरित वनाधिकार पत्रधारकों के फौती नामांतरण के लिए विशेष पहल की गई है। इसके लिए वनग्रामों में पहुंचकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक 221 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नामांतरण की कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डल अंतर्गत अब तक कुल 1136 फौती नामांतरण किए जा चुके हैं।
इसके साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त कर वन अमले एवं राजस्व अमले द्वारा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीणों को उनके गांव में ही शासकीय सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।
#Dindori #DindoriDistrict #ForestVillages #VanGram #PublicGrievanceCamp #GrievanceRedressal #FRA2006 #ForestRightsAct #ForestRights #Mutation #GovernmentServices #RuralDevelopment #TribalDevelopment #GoodGovernance #DistrictAdministration #ForestDepartment #RevenueDepartment #Collectordindori #AshokKumarSolanki #MadhyaPradesh #MPGovernment #Jansampark #DindoriNews #PublicService
51 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026