*आपदा मित्रों के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
*प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय प्रशासन के सहयोगी बनकर निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका*
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग के निर्देशानुसार आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए फर्स्ट रिस्पोंडर के रूप में कार्य करने हेतु आपदा मित्र योजना अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ 3 सितंबर 2026 को जिला होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ, डिण्डौरी के प्रशिक्षण भवन में किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री नरेश कुमार साहू ने प्रशिक्षण की भूमिका एवं कार्ययोजना की जानकारी दी। अपर कलेक्टर श्री यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से कार्य करने, प्रशासन एवं आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाने तथा समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 120 युवक-युवतियां आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य, दुर्घटना के दौरान सहायता, सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास से बचते हुए तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन में उपयोगी आवश्यक सामग्री की किट भी प्रदान की जाएगी।
#collectordindori #jansampark #AapdaMitra #DisasterManagement #DisasterResponse #EmergencyResponse #FirstResponder #DisasterPreparedness #ReliefAndRescue #SDERF #HomeGuards #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #MPGovernment #CollectorDindori #Jansampark #CommunityVolunteers #YouthVolunteers #PublicSafety #EmergencyPreparedness
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026