*मत्स्य कृषकों को मत्स्यबीज का किया गया वितरण, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी*
मत्स्य विभाग द्वारा 3 सितंबर 2026 को मत्स्यबीज प्रक्षेत्र रयपुरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान जिले के गोरखपुर, गाडासरई, अझवार, बटौंधा सहित अन्य ग्रामों से पहुंचे मत्स्य कृषकों को मत्स्यबीज का प्रदाय किया गया। मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.), NFDP पोर्टल पर पंजीयन, मछुआ प्रशिक्षण तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।
मत्स्य पालकों को तालाबों में मत्स्यबीज संचयन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों से योजनाओं का लाभ लेने, NFDP पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि करने की अपील की गई।
#collectordindori #jansampark #Dindori #MadhyaPradesh #FisheriesDepartment #FishFarmers #FisheriesDevelopment #FishSeedDistribution #FishFarming #Aquaculture #KCC #NFDP #FisherTraining #SmartFishParlour #FisheriesSchemes #ScientificFishFarming #FarmersIncome #FarmerEmpowerment #GovernmentSchemes #JansamparkMP #DindoriNews #MPNews
3 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026