*समरसता संकल्प अभियान एवं पावन कलश रथयात्रा का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत*
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिले में “श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। 18 अगस्त 2026 को रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिले का पावन कलश सम्मानपूर्वक रवाना किया गया था। शासन के निर्देशानुसार 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर पावन कलश को स्थानीय रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर के लिए रवाना किया गया। इसके बाद 20 अगस्त से प्रारंभ हुई कलश रथयात्रा का जिले के विभिन्न ग्रामों में भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 सितम्बर को विकासखंड शहपुरा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत कलश यात्रा में शामिल हुए। साथ ही विकासखंड अमरपुर के सक्का, किसलपुरी एवं धनवासी में कलश यात्रा का भ्रमण हुआ, जहां ग्रामवासियों ने संत शिरोमणि रविदास जी के पावन कलश एवं प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। 2 सितम्बर को कलश यात्रा विकासखंड समनापुर में प्रवेश करेगी, जिसकी अगवानी की तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में श्री परसराम नागेश, श्री महेश धूमकेती, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित यात्रा नोडल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। पावन कलश रथयात्रा जिले के निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करते हुए 10 सितम्बर 2026 तक जारी रहेगी।
#SamtaSankalpAbhiyan #collectordindori #GuruRavidasMaharaj #SantRavidas #650thBirthAnniversary #RavidasJayanti #PawanKalashRathYatra #RavidasSamrastaYatra #SocialEquality #SocialJustice #Humanity #Devotion #Service #SocialHarmony #Samrasta #Dindori #DindoriMP #MadhyaPradesh #JansamparkMP #MPGovernment #SantShiromaniRavidas #EqualityForAll #UnityInDiversity #RavidasVichar #RavidasMission
57 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026