पीरटांड: सीओ ह्रषिकेश मरांडी के नेतृत्व में पीरटांड, मधुवन और खुखरा थाना क्षेत्र के कई मेडिकल दुकानों की हुई जांच
पीरटांड -सीओ ह्रषिकेश मरांडी के नेतृत्व मे शुक्रवार को 12 बजे से पीरटांड, मधुवन एवं खुखरा थाना क्षेत्र के कई मेडिकल दुकानों की जांच की गई। इस दौरान लाइसेंस एवं दवाइयों की जांच हुई। बताया गया कि अंचलाधिकारी ह्रषिकेश मरांडी ने कठवारा, भलुआपहाड़ी,राजूडीह, चिरकी, मधुबन, खरपोका आदि मे संचालित मेडिकल का जांच किया।