लखीसराय: नया बाजार कोर्ट कैंपस से बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित कोर्ट कैंपस से शुक्रवार को अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी कर ली गई। घटना के बाद वाहन मालिक ने स्थानीय कवैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार की दोपहर 2:20 पर मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजय ठाकुर के पुत्र करण राज की बाइक की चोरी हुई।