सिरोही: सिरोही में जनगणना कर्मियों को अब तक नहीं मिला मानदेय, वरिष्ठ कर्मचारी नेता ने एडीएम से की मुलाकात
Sirohi, Sirohi | Sep 9, 2026 जिले में जनगणना कार्य में जुटे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है। मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इस संबंध में वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी सीयाराम मीणा से मुलाकात कर शीघ्र भुगतान की मांग की।