गुमला: भरनो और गुमला के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध जांच अभियान
Gumla, Gumla | Jun 23, 2025 उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार सोमवार को गुमला एवं भरनो प्रखंड में खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया।इसी क्रम में भरनो प्रखंड के केसरी स्वीट्स, होटल सुमित, सुलेखा फास्ट फूड,राजधानी चाइनीज चाउमिन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।केसरी स्वीट्स से रसगुल्ला का सैंपल लिया गया। होटल सुमित को साफ-सफाई में कमी पाए।