गुमला: आईटीडीए परियोजना निदेशक रीना हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन
Gumla, Gumla | Jun 23, 2025 समाहरणालय सभागार में परियोजना निदेशक,आईटीडीए गुमला रीना हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो,जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।समारोह के दौरान सभी अधिकारियों ने हांसदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ,संवेदनशील एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया।