गुमला: बारिश और आंधी से सड़क पर गिरा पेड़, बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Gumla, Gumla | Jun 22, 2025 सदर थाना क्षेत्र के बसुआ के समीप बारिश व आधी से एक पेड़ सड़क पर ही गिर गया। बाइक सवार तेज रफ्तार युवक सड़क पर गिरे पेड़ को देख नहीं पाया और उसे जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बसुआ पतरा टोली निवासी 18 वर्षीय युवक अपने ससुराल खरका से घर लौट रहा था। सर और चेहरा में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।