गुमला: टोंगरी टोली के पास ट्रक से बचने में बाइक सवार ने पेड़ को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
Gumla, Gumla | Jun 22, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित टोंगरी टोली के समीप बाइक सवार ने पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद सड़क के नीचे खाई में गिर गए। जानकारी के मुताबिक पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा गांव निवासी 22 वर्षीय लच्छू भगत और क्रूस केला सिमडेगा निवासी 20 वर्षीय ओलिबर बाखला गुमला से घर जा रहे थे। सामने से आ रहे हैं ट्रक से बचने के क्रम में पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया।