✅ नेशनल लोक अदालत में 2077 प्रकरणों का निराकरण, 6.24 करोड़ के अवार्ड पारित, 4154 पक्षकार लाभान्वित
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.09.2026 को जिला न्यायालय हरदा एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा टिमरनी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आयोजित लोक अदालत हेतु जिले में कुल 15 खंडपीठों का गठन किया गया, जिसमें 14 खंडपीठ न्यायालयों की एवं 01 खंडपीठ उपभोक्ता फोरम की रही।
गठित खंडपीठों द्वारा सुलह-समझौते के आधार पर कुल 2077 प्रकरण निराकृत किये गये :-
1. लंबित प्रकरणों में कुल 885 प्रकरणों का निराकरण कर 5,12,34,026/- रुपये (पाँच करोड़ बारह लाख चौंतीस हजार छब्बीस रुपये) के अवार्ड पारित किये गये, जिससे 1,770 पक्षकार लाभान्वित हुए।
2. प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 1192 प्रकरणों का निराकरण कर 1,12,38,656/- रुपये (एक करोड़ बारह लाख अड़तीस हजार छह सौ छप्पन रुपये) की वसूली की गई, जिससे 2,384 पक्षकार लाभान्वित हुए।
इस प्रकार कुल 4,154 पक्षकारों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ। पक्षकारों को समझाइश के पश्चात राजीनामा हेतु राजी किया गया एवं प्रकरण समाप्ति पर स्मृति स्वरूप फलदार वृक्ष भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदा किया गया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #NationalLokAdalat #DistrictCourt