#खुशियों_की_दास्तां
✅ 6 साल का फासला, लोक अदालत ने मिटाया...
हरदा की गायत्री और राजकुमार, 6 साल से एक-दूसरे से जुदा थे। नाराजगी इतनी बढ़ी कि बात भरण-पोषण के मुकदमे (MJC/135/2026) तक पहुंच गई।
12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत में जब दोनों आमने-सामने आए, तो न्यायालय ने सिर्फ कानून की बात नहीं, रिश्ते की अहमियत समझाई। समझाइश, सुलह-वार्ता और अपनों की याद ने जादू किया।
आंसुओं के साथ गिले-शिकवे मिटे और दोनों ने फिर से एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अरविंद रघुवंशी ने इस नई शुरुआत पर दोनों को फलदार पौधा भेंट किया - जैसे उनके रिश्ते की तरह यह पौधा भी फिर से फले-फूले।
लोक अदालत ने एक केस नहीं, एक परिवार को फिर से जोड़ा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
#खुशियों_की_दास्तां
#Harda #हरदा
#LokAdalat