बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरू, व्रतियों ने कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया
Bausi, Banka | Mar 22, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र में नहाए खाए के साथ चैती छठ का पर्व शुरू हो गया। रविवार करीब 1 बजे छठ व्रती ने कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया। पहले दिन व्रती ने स्नान कर घर की शुद्धि के बाद पारंपरिक रूप से कद्दू भात का प्रसाद तैयार किया। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत का दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर निर्जला उपवास पर रहेंगे। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है।