ओंकारेश्वर में "वनस्थली" ने एसटीपी की स्थापना कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम
---
प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वनस्थली कैंप एंड रिज़ॉर्ट होटल में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। होटल के मैनेजर श्री अंकित व्यास ने बताया कि अब इस अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट के शुरू हो जाने से परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से पर्यावरण अनुकूल पद्धति से शोधन किया जाएगा।
मैनेजर श्री व्यास ने बताया कि इस उपचारित जल का उपयोग उद्यान में लगे पौधों की सिंचाई और साफ सफाई जैसे अन्य कार्यों में किया जाएगा। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वच्छ जल की बचत होगी और पर्यावरण प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इस एसटीपी के शुरू होने से भूजल एवं आसपास के जल स्रोतों का प्रदूषण तो रुकेगा ही, साथ ही परिसर को और अधिक स्वच्छ, और हरा भरा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस एसटीपी प्लांट की स्थापना पर लगभग 6 लाख रुपए की लागत आई है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Environment, Madhya Pradesh
#khandwa
15 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026