Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं के लिए शुकदेव मुनि द्वार से दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई। नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने सराहना की, और व्यवस्था में सुधार के लिए जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh #omkareshwar #khandwa

365 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

💔 एक बेटी की पुकार... जो हर पिता को सुननी चाहिए,नशा नहीं, बच्चों का भविष्य चुनिए। ❤️📚
आइए, "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़ें।🚫 एक कदम नशा मुक्ति की ओर...
#nashesedoorihaizaroori2_0 #mpgovernment #nashamukti #khandwa

💔 एक बेटी की पुकार... जो हर पिता को सुननी चाहिए,नशा नहीं, बच्चों का भविष्य चुनिए। ❤️📚 आइए, "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़ें।🚫 एक कदम नशा मुक्ति की ओर... #nashesedoorihaizaroori2_0 #mpgovernment #nashamukti #khandwa

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 25, 2026

ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में  दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना
---
ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है। इस कार्य के पूरा हो जाने से शनिवार को एकादशी पर्व से भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो गए हैं। 
        नई व्यवस्था के तहत शुकदेव मुनि द्वार के चौडीकरण के बाद भक्तों को 10 फीट दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं, ओर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है। शनिवार को गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन आज जो दर्शन का अनुभव किया वह अद्भुत और आनंद दायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री ओम्कारेश्वर के नजदीक से दर्शन करने की अपेक्षा जो व्यवस्था दूर से की गई है यह काफी अच्छी है, क्योंकि अब कुछ देर रुक कर आराम से दर्शन कर सकते हैं। पहले दर्शन पास से कराए जाते थे, लेकिन ज्यादा देर रुक कर दर्शन नहीं कर पाते थे और मन में सुकून से दर्शन करने की इच्छा अधूरी सी रह जाती थी। 
         इसके अलावा दिल्ली से आई भक्त ईशा शर्मा ने बताया कि आज तो मन भरकर दर्शन किए मन तृप्त और आनंदित हो गया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ सेकंड मे ही दर्शन करना होते थे, क्योंकि पीछे के अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन की जल्दी रहती थी और धक्का मुक्की में ढंग से दर्शन नहीं हो पाते थे। अब नई व्यवस्था में दर्शन के लिए निर्धारित स्थान काफी चौड़ा होने से एक साथ बहुत से श्रद्धालु रुक कर आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#omkareshwar
#khandwa

ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना --- ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है। इस कार्य के पूरा हो जाने से शनिवार को एकादशी पर्व से भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो गए हैं। नई व्यवस्था के तहत शुकदेव मुनि द्वार के चौडीकरण के बाद भक्तों को 10 फीट दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं, ओर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है। शनिवार को गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन आज जो दर्शन का अनुभव किया वह अद्भुत और आनंद दायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री ओम्कारेश्वर के नजदीक से दर्शन करने की अपेक्षा जो व्यवस्था दूर से की गई है यह काफी अच्छी है, क्योंकि अब कुछ देर रुक कर आराम से दर्शन कर सकते हैं। पहले दर्शन पास से कराए जाते थे, लेकिन ज्यादा देर रुक कर दर्शन नहीं कर पाते थे और मन में सुकून से दर्शन करने की इच्छा अधूरी सी रह जाती थी। इसके अलावा दिल्ली से आई भक्त ईशा शर्मा ने बताया कि आज तो मन भरकर दर्शन किए मन तृप्त और आनंदित हो गया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ सेकंड मे ही दर्शन करना होते थे, क्योंकि पीछे के अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन की जल्दी रहती थी और धक्का मुक्की में ढंग से दर्शन नहीं हो पाते थे। अब नई व्यवस्था में दर्शन के लिए निर्धारित स्थान काफी चौड़ा होने से एक साथ बहुत से श्रद्धालु रुक कर आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh #omkareshwar #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

ओंकारेश्वर में "वनस्थली" ने एसटीपी की स्थापना कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम
---
प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वनस्थली कैंप एंड रिज़ॉर्ट होटल में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। होटल के मैनेजर श्री अंकित व्यास ने बताया कि अब इस अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट के शुरू हो जाने से परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से पर्यावरण अनुकूल पद्धति से शोधन किया जाएगा। 
        मैनेजर श्री व्यास ने बताया कि इस उपचारित जल का उपयोग उद्यान में लगे पौधों की सिंचाई और साफ सफाई जैसे अन्य कार्यों में किया जाएगा। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वच्छ जल की बचत होगी और पर्यावरण प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इस एसटीपी के शुरू होने से भूजल एवं आसपास के जल स्रोतों का प्रदूषण तो रुकेगा ही, साथ ही परिसर को और अधिक स्वच्छ, और हरा भरा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस एसटीपी प्लांट की स्थापना पर लगभग  6 लाख रुपए की लागत आई है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
#khandwa

ओंकारेश्वर में "वनस्थली" ने एसटीपी की स्थापना कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम --- प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वनस्थली कैंप एंड रिज़ॉर्ट होटल में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। होटल के मैनेजर श्री अंकित व्यास ने बताया कि अब इस अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट के शुरू हो जाने से परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से पर्यावरण अनुकूल पद्धति से शोधन किया जाएगा। मैनेजर श्री व्यास ने बताया कि इस उपचारित जल का उपयोग उद्यान में लगे पौधों की सिंचाई और साफ सफाई जैसे अन्य कार्यों में किया जाएगा। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वच्छ जल की बचत होगी और पर्यावरण प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इस एसटीपी के शुरू होने से भूजल एवं आसपास के जल स्रोतों का प्रदूषण तो रुकेगा ही, साथ ही परिसर को और अधिक स्वच्छ, और हरा भरा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस एसटीपी प्लांट की स्थापना पर लगभग 6 लाख रुपए की लागत आई है। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के संबंध में समन्वय बैठक सम्पन्न
---
जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉकड्रिल के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने कहा कि इस प्रकार की मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को पूर्वाभ्यास, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागवार कार्ययोजना समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जिले के चयनित क्षेत्र में एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित विभाग निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।
        डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने इस अवसर पर एयर रेड चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट की अवधारणा, मॉकड्रिल के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में प्रशासनिक तंत्र एवं नागरिक सुरक्षा संसाधनों की तत्परता का परीक्षण करना तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। 
      बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर ने मॉक ड्रिल के चरणबद्ध संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा पुलिस एवं सहयोगी विभागों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खण्डवा श्री ऋषिकुमार सिंघई , सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर , एनसीसी बटालियन के मेजर श्री राजेन्द्र सिंह, जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे, कंपनी कमांडर श्री रवींद्र महिवाल, प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव सहित विद्युत विभाग, नगर निगम, एनसीसी, परिवहन विभाग, तहसील, पुलिस, प्रशासन, होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ के  सैनिक भी उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Home Department of Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
SP Khandwa 
#khandwa

एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के संबंध में समन्वय बैठक सम्पन्न --- जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉकड्रिल के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने कहा कि इस प्रकार की मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को पूर्वाभ्यास, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागवार कार्ययोजना समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जिले के चयनित क्षेत्र में एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित विभाग निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने इस अवसर पर एयर रेड चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट की अवधारणा, मॉकड्रिल के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में प्रशासनिक तंत्र एवं नागरिक सुरक्षा संसाधनों की तत्परता का परीक्षण करना तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर ने मॉक ड्रिल के चरणबद्ध संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा पुलिस एवं सहयोगी विभागों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खण्डवा श्री ऋषिकुमार सिंघई , सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर , एनसीसी बटालियन के मेजर श्री राजेन्द्र सिंह, जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे, कंपनी कमांडर श्री रवींद्र महिवाल, प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव सहित विद्युत विभाग, नगर निगम, एनसीसी, परिवहन विभाग, तहसील, पुलिस, प्रशासन, होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ के सैनिक भी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh SP Khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026