पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी
शुक्रवार की अहले सुबह साढ़े 3 बजे से 4 बजे के बीच बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन कुमार वारसलीगंज नवादा के रहने वाले के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।