बड़गांव: सीसारमा पंचायत को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन
सीसारमा पंचायत को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन। सीसारमा ग्राम पंचायत को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सीसारमा टी.एस.पी. क्षेत्र में आता है और नगर निगम में शामिल होने से वे सरकारी लाभों से वंचित हो जाएंगे।