बड़गांव: उदयपुर के सीसारमा गांव में नगर निगम विस्तार के विरोध में प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- 'हम गांव हैं, गांव ही रहने दो सरकार!'
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सीसारमा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर निगम के परिसीमन के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार पर बिना सूचना के गांव को शहरी सीमा में शामिल करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों के लोग एकजुट दिखे।