साइबर अपराध से बचाव को लेकर जगदम कॉलेज में छात्रों को किया गया जागरूक
#छपरा | 14 अगस्त | इंटरनेट और मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए सारण पुलिस ने जगदम कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक वैभव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, नशे से दूर रहने, महिला एवं बाल सुरक्षा और मानव तस्करी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं। आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ें: लिंक कमेंट बॉक्स में
#Saran #Chhapra #JagdamCollege #CyberCrime #CyberFraud #SaranPolice #CyberAwareness #BiharNews
Chapra, Saran | Aug 14, 2026