ग्वालियर गिर्द: 12 साल के मासूम बालक के हत्यारों को उम्रकैद की सजा दी, कहा इनकी करतूत रहम लायक नहीं
सेशन कोर्ट ने 12 साल के मासूम हेम राजपूत की निर्मम और रूह कंपा देने वाली हत्या के 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।अदालत ने मुख्य आरोपी शिवम कुशवाह और उसके साथी अमन गोस्वामी को अपहरण,हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया। दोनों पर भारी अर्थदंड भी लगाया।कोर्ट ने इस हत्याकांड को बेहद क्रूर माना।महज 19 महीने के भीतर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दोषी मना।