शादी का भरोसा देकर दो साल तक करता रहा शोषण, शिकायत पर पता चला आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता....
ग्वालियर में दोस्ती के बाद एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर तलाकशुदा युवती को शादी का भरोसा दिया और करीब दो वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। मामला तब पलट गया जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी की बात की। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद युवक और उसके परिजनों ने युवती पर गर्भपात का दबाव बनाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दीं। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने आखिरकार गोले का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।