दिनदहाड़े हत्या की साजिश नाकाम, पिस्टल के साथ पहुंचा बदमाश, लोगों की भीड़ देखते ही भागा, टल गई बड़ी वारदात...
ग्वालियर के किलागेट थाना क्षेत्र स्थित कोटावाले मोहल्ले में एक बदमाश कथित तौर पर युवक की हत्या की नीयत से पिस्टल लेकर पहुंच गया। आरोपी को हथियार के साथ देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर जैसे ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, बदमाश अपने मंसूबे पूरे किए बिना ही वहां से भाग निकला।