ग्वालियर में खाकी की कथित दबंगई कैमरे में कैद, युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर टिकी निगाहें...
ग्वालियर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। नौगजा रोड पर मामूली कहासुनी के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने एक युवक के साथ सरेआम मारपीट कर दी। वीडियो में कथित तौर पर युवक को थप्पड़ मारते, डंडे से पीटते और गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग पूरी घटना देखते रहे। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस अधिकारियों पर टिकी हैं कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।