केशकाल: एक माह पुर्व चार बच्चों के साथ लापता हुई दो महिलाओं को केशकाल पुलिस ने MP के सिहोर जिले से किया बरामद
केशकाल थाना क्षेत्र ठाकुर पारा और सुरडीही से 17 जून को दो महिला अपने चार बच्चों के साथ लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा 26 जून को केशकाल थाने में आकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाया गया। रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने सभी लापता लोगो की खोजबीन करते हुए सभी को मध्यप्रदेश के सिहोर जिले से बरामद किया।सोमवार को सभी को केशकाल थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है।