केशकाल: ग्राम खलेमुरवेंड में जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन केनाल की दीवाल गिरी, दो मजदूरों की मौत
ग्राम खालेमुरवेंड में जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाये जा रहे केनाल की दीवाल सोमवार की दोपहर हुई तेज बारिश के चलते उस वक्त धंस गई जब मजदूर बारिश से बचने के लिए दीवाल की आड़ लेकर बैठे हुए थे। जिसमें मजदूर राजेश इक्का 45 व सोनू कोयारी 36 दोनों निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। केशकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।