केशकाल: धनोरा में 13 जुलाई को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन, कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा में कल शनिवार 13 जुलाई को किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी जिला स्तरीय आधिकारियों को इन जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।