केशकाल: धनोरा में आयोजित हुई जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर,शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाय
आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा में शनिवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।रविवार को मिली जानकारी अनुसार शिविर में सभी विभागों द्वारा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए उन योजनाओं का लाभ कैसे लेने यह भी बताया गया।