केशकाल: केशकाल वन मंडल में मनाया गया वन महोत्सव,इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में CCF,कलेक्टर,DFO की उपस्तिथी में लगाये गए 300 पौधे
केशकाल वन मंडल में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में एक पेड़ मां के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में 300 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही वन मंडल के अंतर्गत इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण का कार्य किया गया। टाटामारी में CCF दिलराज प्रभाकर, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं DFO एन गुरुनाथन ने भी पौधे लगाए ।