केशकाल: बटराली में आयोजित महा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग विधायक नीलकंठ टेकाम ने रोपे पौधे
एक पेड़ माँ के नाम"अभियान के तहत शनिवार को बटराली में महा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए और पौधरोपण किया।इस अवसर पर सांसद भोजराज ने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है, पेड़ सभी को लगाना चाहिए।वही विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाना सभी का कर्तव्य है।