हरिद्वार: रेगुलेटर पुल से ज्वालापुर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, 54 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद
ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी का जटवाड़ा पुल के पास रेगुलेटर पुल से शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी सोनू के पास से पुलिस को 54 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। आबकारी एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।