हरिद्वार: बहादराबाद में रजवाहे में मिला 3 दिन से लापता चल रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान
बहादराबाद में रजवाहे में 3 दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बहादराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 48 वर्षीय जसवंत कुमार का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोटे हैं। तीन दिन पूर्व मृतक की मोटरसाइकिल गंग नहर के किनारे बरामद हुई थी। मृतक जसवंत कुमार वीआईपी कॉलोनी में रहता था।