हरिद्वार: कांवड मेले के मध्यनजर अलर्ट हुई जीआरपी पुलिस, हरिद्वार जनपद के सभी रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
कांवड मेले के मध्यनजर जीआरपी पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल के निर्देश पर आज हरिद्वार जनपद के सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी पुलिस चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों अनावश्यक रूप से बैठे लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। बता दे कि आगामी कांवड मेले के मध्यनजर जीआरपी पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।