हरिद्वार: पहाड़ों में बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, भीमगोड़ा बैराज पर सिंचाई विभाग अलर्ट
पहाड़ों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को उतना ही गंगा चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई। भीमगोड़ा बैराज पहुंचे सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों ने निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया है। पहाड़ों में बारिश ऐसे ही जारी रही तो गंगा का जलस्तर और भी बढ़ सकता है। हरिद्वार में गंगा 292 मीटर के ऊपर बह रही है , जबकि चेतावनी का स्तर 293 मीटर है।